दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन, इस दिन लगेगा शिकायत समाधान शिविर

दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन, इस दिन लगेगा शिकायत समाधान शिविर

Durg Sankara News दुर्ग। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा ग्राम पंचायत सांकरा में रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, सांकरा में आयोजित होगा।

शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवेदन, किश्तों से जुड़ी समस्याएं तथा आवास पूर्णता से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा जीरामजी (GRAMG) योजना के तहत नए जॉब कार्ड बनाए जाएंगे, बकाया मजदूरी भुगतान से जुड़ी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा तथा रोजगार की मांग दर्ज की जाएगी। योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को अब 125 दिनों तक रोजगार का लाभ मिलेगा। शिविर में पंचायत स्तर से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान के साथ-साथ आधार लिंकिंग, बैंक खाते एवं दस्तावेज सत्यापन से संबंधित कार्यों में भी सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच एवं सचिव की उपस्थिति रहेगी। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत सांकरा के सभी नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Read More : भारत में घटिया उत्पाद बेचने का आरोप, सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में ग्लोबल ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल


Related Articles