गजब खेला! छोटी बहन के सर्टिफिकेट पर 19 साल से बड़ी बहन कर रही टीचर की नौकरी, ऐसे खुली पोल

गजब खेला! छोटी बहन के सर्टिफिकेट पर 19 साल से बड़ी बहन कर रही टीचर की नौकरी, ऐसे खुली पोल

Amazing game बिहार के बगहा जिले में छोटी बहन के सर्टिफिकेट पर बड़ी बहन के 19 साल से सरकारी टीचर की नौकरी करने का मामला सामने आया है। भितहा प्रखंड के भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में अनिता कुमारी 2006 से शिक्षिका पदस्थापित है। अब छोटी बहन खुद को अनीता गुप्ता बताते हुए बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता पर आरोप लगाया है, कि उसने फर्जी तरीके से उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर शिक्षक की नौकरी हासिल की है। हालांकि, दूसरी ओर शिक्षिका का दावा है कि वो असली अनीता गुप्ता है, और उसका नाम मुन्नी गुप्ता नहीं है। उसने 2006 में इसी नाम से प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर 1 में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति पाई थी।

Amazing game वहीं छोटी बहन ने बताया कि यूपी के पडरौना ब्लॉक से जारी पारिवारिक सूची के अनुसार, बैजनाथ गुप्ता की बड़ी बेटी मुन्नी गुप्ता, मंझली बेटी अनीता गुप्ता, फिर कुसुम, किरण और तीन बेटे हैं। उसकी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता की शादी 2001 में भितहा के खाप टोला निवासी शिव प्रसाद से हुई थी। जबकि अनीता गुप्ता की शादी 2011 में कुशीनगर के झानंगा गांव निवासी डब्लू रौनियर से हुई। आरोप लगाने वाली छोटी बहन अनीता के ससुराल के दस्तावेज, जैसे राशन कार्ड, मतदाता सूची और आधार कार्ड, इस बात की पुष्टि करते हैं कि वो ही असली अनीता गुप्ता है।

छोटी बहन अनीता गुप्ता का दावा है कि उसने 2002 में मैट्रिक और 2004 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि उसकी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता 10वीं में फेल हो गई। थी और उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। इस बाबत भितहा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन राय ने बताया कि अनीता गुप्ता नामक महिला ने आवेदन देकर अपनी बहन के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जांच के लिए संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई है और वरीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।


Related Articles