Karnataka Latest News: 6000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, विधानसभा में मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Karnataka Latest News: 6000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, विधानसभा में मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Karnataka Latest News: कांग्रेस सरकार के एक मंत्री पर करप्शन का आरोप लगाते हुए बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी जेडी(एस) ने कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार रात धरना प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे राज्य के एक्साइज मंत्री आर बी तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग की। बीजेपी ने आरोप लगाया कि एक्साइज डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है, और शराब लाइसेंस जारी करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।

6,000 करोड़ रुपये का घोटाला- आर अशोक

विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि यह कथित घोटाला 6,000 करोड़ रुपये का है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ताधारी कांग्रेस इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव वाले राज्यों में पार्टी को फंड देने के लिए कर रही है। हाल ही में 16 जनवरी को बेंगलुरु शहरी जिले के एक्साइज डिप्टी कमिश्नर जगदीश नाइक और दो अन्य अधिकारियों को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था तब से ये मामला सुर्खियों में आ गया। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, उन पर CL-7 (होटल और बोर्डिंग हाउस) और माइक्रो ब्रूअरी लाइसेंस जारी करने के लिए 80 लाख रुपये मांगने का आरोप था।

मंत्री ने बचाव में क्या कहा?

Karnataka Latest News: दूसरी ओर मंत्री ने बीजेपी की इस्तीफे की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि बीजेपी सरकार के दौरान किसी भी मंत्री ने कभी इस्तीफा नहीं दिया था। अपने बचाव में मंत्री ने कहा कि एक्साइज विभाग में करप्शन कोई नई बात नहीं है, उन्होंने हर स्तर पर भ्रष्टाचार को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मुख्यमंत्री सिद्धरामैया के साथ चर्चा के बाद लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया है। आज कर्नाटक विधानसभा के विशेष सत्र का आखिरी दिन है और आज भी इस मुद्दे को लेकर हंगामे के आसार हैं।


Related Articles