दो साल की मेहनत के बाद चमकी महिला की किस्मत, मिला 2.69 कैरेट का हीरा

दो साल की मेहनत के बाद चमकी महिला की किस्मत, मिला 2.69 कैरेट का हीरा

पन्ना। पन्ना जिले की चोपड़ा स्थित एक निजी खदान में दो साल की अथक मेहनत के बाद एक महिला की किस्मत चमक गई। सावित्री सिसोदिया नामक इस महिला को खदान से 2 कैरेट 69 सेंट का एक चमचमाता हीरा मिला है।

Read More : CG Corona Update: रायपुर में कोरोना के 5 नए मरीज मिले, राजनांदगांव में 3 मौत, CMHO ने कहा- लक्षण दिखते ही कराएं इलाज

इस हीरे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। महिला ने इसे हीरा कार्यालय में जमा कर दिया। सावित्री के मुताबिक वह पिछले दो सालों से चोपड़ा की एक निजी खदान में हीरे की तलाश कर रही थीं। कड़ी धूप, धूल और कड़ी मेहनत के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। इस कड़ी मेहनत का फल उन्हें पन्ना की रत्नगर्भा भूमि ने बेशकीमती हीरे के रूप में दिया।

Read More : ईरान में फंसा कांकेर का मयंक: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच मर्चेंट नेवी कर्मी के परिजनों ने लगाई प्रशासन से गुहार

बेशकीमती हीरा मिलने के बाद महिला खुश है। हीरा पारखी ने हीरे का निरीक्षण कर उसे जमा कर लिया है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से मिलने वाली राशि, शासकीय रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद महिला को सौंप दी जाएगी।


Related Articles