Maha Kumbh Latest News: सनातन की राह पर ये मशहूर अभिनेत्री, आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, मिलेगा नया नाम

Maha Kumbh Latest News: सनातन की राह पर ये मशहूर अभिनेत्री, आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, मिलेगा नया नाम

महाकुंभ नगरः Maha Kumbh Latest News महाकुंभ में इस बार कई साध्वी और साधु अलग-अलग कारणों से मशहूर हो रहे हैं। इस बीच मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी खुद को साध्वी कहते-कहते अब महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। उन्हें शुक्रवार की शाम किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उनका नाम भी बदल जाएगा। महामंडलेश्वर बनने के साथ ही ममता कुलकर्णी ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। शुक्रवार की दोपहर ममता ने संन्यास की दीक्षा ली और संगम तट पर पिंडदान किया।

Read More : Meat- Mutton Ban : छत्तीसगढ़ में मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,जानिए क्या है वजह…

महाकुंभ मेले में शुक्रवार की शाम ममता कुलकर्णी पहुंचीं। इस दौरान ममता कुलकर्णी भी भगवा वस्त्र में दिखाई दीं। फिलहाल स्वामी महेशाद्रानंद गिरि के यहां ठहरी हैं। इस दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। उनके साथ जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि भी मौजूद रहीं। ममता कुलकर्णी ने आचार्य महामुडलेश्वर से महाकुम्भ के बारे में बात की। उन्होंने महाकुंभ मेला की तारीफ की। कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। उन्होंने अखाड़ों में जाकर संतों का आशीष भी लिया। अभिनेत्री ने गंगा स्नान किया।

Read More : UP Crime News: अनजान पर भरोसा युवती का पड़ा महंगा, बना लिया हवस का शिकार, नीट की तैयारी कर रही थी छात्रा

Maha Kumbh Latest News एक दिन पहले ही ममता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि महाकुंभ जा रही हूं। वहां 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान करूंगी। इसके साथ ही अगले दस दिनों का प्लान बताते हुए कहा था कि काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला का दर्शन करने भी जाउंगी। ममता ने यह भी कहा कि लंबे समय तक तपस्या के कारण माता-पिता की मृत्यु पर मैं नहीं थी। ऐसे में उनका पितृ तर्पण भी करूंगी।


Related Articles