Aaj Ka Rashifal 31 January 2025 : आज जनवरी महीने की आखिरी तारीख है। आज के दिन कई तरह तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज के राशिफल की बात करें तो आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज कुछ राशि वालों को लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज के दिन कोई बड़ा काम हो सकता है। वहीं कुछ राशि वालों के दैनिक जीवन में परेशानियां आ सकती है। सेहत संबंधी दिक्कते आ सकती है।
मेष राशि (Aaj Ka Mesh Rashifal)
व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Aaj Ka Vrishabha Rashifal)
यात्रा करने से अभी बचें, क्योंकि लाभदायक नहीं होगा। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य इन दिनों न करें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि (Aaj Ka Mithun Rashifal)
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि (Aaj Ka Kark Rashifal)
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यावसायिक स्थिति में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी ठीक नहीं है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि (Aaj Ka Singh Rashifal)
शत्रु इस समय बड़े एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि (Aaj Ka Kanya Rashifal)
मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में एक नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा मध्यम समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि (Aaj Ka Tula Rashifal)
घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)
व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अभी कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम। नाक, कान, गला की परेशानी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान दें।
धनु राशि (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Aaj Ka Makar Rashifal)
निःशक्तता के शिकार होंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार एक नकारात्मक सोच से न चलाएं इन दिनों। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। व्यापार ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Aaj Ka Meen Rashifal)
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वंय का स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली वस्तु का दान करें।