29 January 2025 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें 29 जनवरी दिन बुधवार की तो आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानि मौनी अमावस्या है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। ऐसे में आज का दिन मेष, सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
मेष राशि (Aaj Ka Mesh Rashifal)
मेष राशि वाले जातकों के लिए मौनी अमावस्या का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है।
Read More : मौनी अमावस्या पर चमकेगी इन राशियों किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
सिंह राशि (Aaj Ka Singh Rashifal)
सिंह राशि के जातक आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सहयोग का मौका मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ जो व्यवसाय शुरू करेंगे, वह भविष्य में आपको अत्यधिक लाभ देगा।
तुला राशि (Aaj Ka Tula Rashifal)
तुला राशि वाले जातकों के लिए मौनी अमावस्या का दिन लाभदायक रहेगा। आज कोई व्यवसाय करना चाहेंगे तो वह आपको अत्यधिक लाभ दे सकता है। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। आज यदि आपके सामने कोई समस्या आएगी तो आप उसका साहसपूर्वक सामना करेंगे।
मीन राशि (Aaj Ka Meen Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अपने बच्चे की प्रगति देखकर आज आपको ख़ुशी महसूस होगी। आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। ये निवेश आने वाले दिनों में बेहतर फायदा देने वाला रहेगा।