Raipur Crime News रायपुर। राजधानी के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है, जो चुना भट्टी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सुबह कुछ लोगों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक को जमीन पर खून से सना पड़ा देखा और तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

