अम्लेश्वर: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पाटन के विभिन्न ग्रामों में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार और रविवार को किया गया। इसी क्रम में ग्राम-सांकरा में भी दो दिवसीय संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन 04 जनवरी रविवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सुरेंद्र कौशिक भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग, नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सभापति दुर्ग, कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन, दिलीप साहू महामंत्री भाजपा दुर्ग, हर्षा चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष भाजपा, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि पाटन, तेखन सिन्हा अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, लोकमनी चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष सरपंच रवि सिंगौर सहित ग्रामवासी जन मौजूद रहे। आयोजक समिति के द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत सम्मान साल श्रीफल सहित प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

