बिलासपुर में पुलिसकर्मी की चूक से चली गोली, पंखे को चीरते हुए छत में घुसी, जांच के बाद आरक्षक नवल तिवारी सस्पेंड

बिलासपुर में पुलिसकर्मी की चूक से चली गोली, पंखे को चीरते हुए छत में घुसी, जांच के बाद आरक्षक नवल तिवारी सस्पेंड

Bilaspur Police Firing Incident News बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना में एक आरक्षक की लापरवाही से राइफल से अचानक गोली चल गई। ड्यूटी समाप्त होने के बाद आरक्षक नवल तिवारी राइफल जमा करने थाने पहुंचे थे। इस दौरान मैग्जीन खाली किए बिना ही ट्रिगर दब जाने से फायर हो गया। गोली पंखे के ब्लेड को चीरते हुए छत में जा धंसी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर रात्रि गश्त में जवानों को सशस्त्र ड्यूटी दी जा रही है। रविवार रात गश्त पर तैनात आरक्षक नवल तिवारी सुबह ड्यूटी खत्म कर राइफल जमा करने पहुंचे थे। नियमानुसार राइफल जमा करते समय मैग्जीन निकालकर मालखाने में रखा जाता है, लेकिन उन्होंने मैग्जीन खाली किए बिना ही ट्रिगर दबा दिया, जिससे अचानक गोली चल गई।

थाने के भीतर गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों को पहले समझ नहीं आया कि फायरिंग कहां से हुई है। जांच में पता चला कि गोली ऊपर की ओर चली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के माध्यम से एसएसपी को दी गई। जांच के लिए सीएसपी निमितेश सिंह को भेजा गया, जहां स्पष्ट हुआ कि आरक्षक की लापरवाही से फायरिंग हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरक्षक नवल तिवारी को निलंबित कर दिया है।

Read More : जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रशासन ने शुरू किया मकान गणना का प्रशिक्षण, अधिकारियों को दी विस्तृत जानकारी


Related Articles