Raigarh Road Accident News : रायगढ़ जिले में एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 25 से 30 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। यह दुर्घटना कापू थाना क्षेत्र के धरमजयगढ़ मार्ग पर पहाड़ विजयघाट मोड़ के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरसूता के कंवर समाज के लगभग 25-30 लोग सगाई समारोह में भाग लेने के लिए ग्राम पोढ़ी गए थे। दिन में समारोह संपन्न होने के बाद रात 8 बजे वे पिकअप में अपने गांव लौट रहे थे। कापू से धरमजयगढ़ मार्ग पर पहाड़ विजयघाट मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पुलिस को अवगत कराए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कापू अस्पताल भेजा। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Read More : अंबिकापुर में पीलिया का कहर, 2 की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव

