दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और मासूम बच्ची के जले हुए शव बरामद

दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और मासूम बच्ची के जले हुए शव बरामद

Fire breaks out at Delhi Metro staff quarters:  नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लग गई है। इस घटना में एक पति-पत्नी और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों के शव जली हुई हालत में बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें रात को 2:39 पर डीएमआरसी क्वार्टर के घरेलू सामान में आग लगने की कॉल मिली थी, जिसके बाद 6 गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा गया था। ये आग पांचवें फ्लोर पर लगी थी। इस आग में जब दमकल की टीम अंदर पहुंची तो वहां पर तीन लोगों के शव जली हालत में मिले।

मृतकों की पहचान 42 साल के अजय, 38 साल की नीलम और 10 साल की जान्हवी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

ये पूरी घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की है। बता दें कि मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास डीएमआरसी के क्वार्टर हैं। इस घटना में पति-पत्नी और एक बच्चे की जलने की वजह से मौत हुई है।


Related Articles