सूरजपुर के ग्रामीणों को बड़ी सौगात, लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सड़क निर्माण स्वीकृत, आवागमन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

सूरजपुर के ग्रामीणों को बड़ी सौगात, लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सड़क निर्माण स्वीकृत, आवागमन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Surajpur Road Construction रायपुर। प्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई दिशा देते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों को बड़ी सौगात मिली है। पहाड़गांव से गोपालपुर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 43 तक पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल इस परियोजना के अंतर्गत 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पुल-पुलिया सहित किया जाएगा। यह सड़क क्षेत्र के अनेक ग्रामों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा और सुगम जुड़ाव सुनिश्चित होगा।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सड़क केवल भौतिक संरचना नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला है। मजबूत और सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण से आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक समय पर पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच संभव हो सकेगी।

इसके साथ ही स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और चरणबद्ध रूप से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Read More : पाटन के विजय कांत बंछोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग के जिला सोशल मीडिया प्रभारी


Related Articles