मजदूर की बेटी ने योग साइंस में पीएचडी हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन, सीमित संसाधनों में सफलता की मिसाल बनी वर्षा वर्मा

मजदूर की बेटी ने योग साइंस में पीएचडी हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन, सीमित संसाधनों में सफलता की मिसाल बनी वर्षा वर्मा

Yoga Science PhD Varsha Verma रायपुर। ग्राम टेकारी मांढर निवासी कोयला श्रमिक नेहरू लाल वर्मा की सुपुत्री वर्षा वर्मा ने योग साइंस में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

वर्षा वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की और हाई स्कूल परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय से बीएससी एवं एमएससी की परीक्षाएं गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण कर अपनी मेधा का परिचय दिया।

उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ते हुए वर्षा वर्मा ने गौहाटी विश्वविद्यालय से योग साइंस में डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वे गौहाटी विश्वविद्यालय में योग साइंस विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

वर्षा वर्मा, नेहरू लाल वर्मा और चंद्रवती वर्मा की सुपुत्री हैं। उनके माता-पिता वर्तमान में ग्राम टेकारी मांढर में निवासरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।

डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने वर्षा वर्मा को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Read More : पाटन में युवा कांग्रेस ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी का किया विरोध, केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का हनन करने का आरोप लगाया


Related Articles