ग्राम सांकरा से गिरौदपुरी धाम मेला दर्शन के लिए निकला श्रद्धालुओं का दल, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की करेंगे कामना

ग्राम सांकरा से गिरौदपुरी धाम मेला दर्शन के लिए निकला श्रद्धालुओं का दल, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की करेंगे कामना

Girodpuri Dham Mela News : अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन के ग्राम सांकरा से युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में ग्रामवासियों का एकदिवसीय धार्मिक भ्रमण गिरौदपुरी धाम मेला दर्शन के लिए रवाना हुआ। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल गिरौदपुरी धाम में आयोजित मेले के अवसर पर सतनामी समाज के श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के पावन धाम में दर्शन कर ग्राम और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। इसे सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

भ्रमण दल में रवि सिंगौर के साथ सीताबी बंजारे, रमेश बंजारे, मनमोहन बंजारे, अशोक तुरकाने, गौतलाल डहरिया, संजय बंजारे, महेश बांधे, करण बंजारे, गायत्री बंजारे, कुमारी डहरिहा, संजय डहरिया, उमा तुरकाने, संजय सिंगौर (पंच), तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी (पंच), कामता सिंगौर, विकास सिंगौर सहित अन्य ग्रामवासी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम मेला दर्शन के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

Read More : Raipur Road Accident : रायपुर में डीपीएस स्कूल के पास धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, चार लोगों की दर्दनाक मौत


Related Articles