Sankara Holi Milan News अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत भवन में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने उपस्थित पंचगणों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री राधा-कृष्ण से ग्रामवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
समारोह के दौरान पूरे परिसर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। ग्राम पंचायत के उपसरपंच रामशरण बंधे सहित सभी पंचगण और ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के इस पर्व की बधाई दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

