भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर झीट में होगा भव्य आयोजन, भूपेश बघेल और विजय बघेल होंगे शामिल, तैयारियां तेज

भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर झीट में होगा भव्य आयोजन, भूपेश बघेल और विजय बघेल होंगे शामिल, तैयारियां तेज

Karma Jayanti Jhit झीट में 12 अप्रैल को भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती महोत्सव एवं परिक्षेत्रीय साहू सदन के भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट एवं स्थानीय साहू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे भवन का लोकार्पण किया जाएगा, 12:30 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना, 1 बजे ध्वजारोहण तथा 1:30 बजे अतिथि स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सायं 4 बजे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा, जबकि 5 बजे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल तथा प्रमुख अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू करेंगे।

इसके अलावा जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ संयोजिका दिव्या कलिहारी, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पूर्व ओएसडी आशिष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विशेष अतिथियों की सूची में जिला एवं तहसील स्तर के अनेक पदाधिकारी, विभिन्न परिक्षेत्रीय साहू संघों के अध्यक्ष तथा समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह समारोह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान को समर्पित रहेगा। इस संबंध में जानकारी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गायत्री साहू द्वारा दी गई है।


Read More : दुर्ग में 40 साल पुराना भूमि अधिग्रहण मुआवजा विवाद गहराया, किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर तत्काल भुगतान की मांग उठाई


Related Articles