पाटन | प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत नगर पंचायत पाटन में गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को स्वच्छ ईंधन से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा नगर पंचायत पाटन की सभापति नेहा वर्मा के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 4 में गैस सिलेंडर एवं चूल्हा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पात्र परिवारों की कुल 24 महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभापति नेहा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब, श्रमिक और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि वर्षों से धुएँ में खाना पकाने को मजबूर महिलाओं को अब स्वच्छ रसोई और सुरक्षित जीवन मिला है, जो केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने सभी हितग्राही महिलाओं को गैस कनेक्शन मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर पंचायत पाटन का उद्देश्य है कि शासन की प्रत्येक जनहितकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पाटन क्षेत्र में गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के हित में निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद चंद्र प्रकाश देवांगन सहित गोपाल कौशिक, राजेंद्र चक्रधारी, भगवती आदिल, नरसिंह वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जया यादव, मोनिका सपहा, अनुसूया ठाकुर, प्रतिमा वर्मा, सुमन कंडरा, मथुरा बाई लोधी, सती साहू, सोनाली देवांगन, अहिल्या निषाद, मीनाक्षी वर्मा, नेहा चक्रधारी, अंजू चक्रधारी, प्रियंका देशमुख, शांति कंडरा, सत्यवती कंडरा, देवकी ठाकुर, कामना साहू, जयंत्री देवांगन, दीक्षा पवार, धनेश्वरी देवांगन, साधना देवांगन एवं लोकेश्वरी साहू सहित कुल 24 महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
Read More : पुलिसकर्मियों को रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला का सख्त निर्देश, कहा- ‘डर नहीं, भरोसा पैदा करे पुलिस’

