Raipur Khilaura News रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मंगलवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम खिलौरा पहुंचे, जहां उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने ग्राम खिलौरा में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
लोकार्पित कार्यों में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रार्थना शेड, 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से पानी टंकी, 3 लाख रुपये की लागत से रंगमंच उन्नयन, 5 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम अहाता तथा 5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन (बाल समाज) शामिल हैं। वहीं, 10 लाख रुपये और 9.85 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पीडीएस भवन निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों में विश्वास और संतोष का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और समृद्धि की बयार बह रही है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने उपस्थित स्कूली बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Read More : रायपुर में युवक की हत्या, ढाबा में भोजन के दौरान कुत्ते को खाने देने पर हुआ था विवाद, 2 आरोपी हिरासत में

