मेष राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार सही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी वर्जित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बनें रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। त्वचा से भी थोड़ी परेशानी रहेगी। बाकी प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्यथित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।
धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।