नई दिल्ली: Holi Celebration 2025 आज पूरे भारत में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंग, गुलाल और खुशी का माहौल हर जगह देखने को मिल रहा है। लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे हैं और खुशी के इस पल को जी भर के एन्जॉय कर रहे हैं।
Holi Celebration 2025 बच्चे खासकर पिचकारियों में रंग भरकर एक-दूसरे पर रंग उड़ा रहे हैं। गली-मोहल्लों में रंगों की बौछारें हो रही हैं और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है। घरों के बाहर, सड़कें, गलियां – हर जगह होली का रंग बिखरा हुआ है। साथ ही, दोस्त और परिवार एक-दूसरे के साथ होली के इस खास दिन को और भी खास बना रहे हैं। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और विपक्षी पार्टी के नेताओं का भी बधाइयां देने का दौर जारी है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व आनंद से भरा उत्सव है। इसे मनाने से नए उत्साह का संचार होता है और हरेक का जीवन ऊर्जा से भर जाता है। रंग और उत्सवों का यह त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा।
होली खुशियां-उत्साह लेकर आती है- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि रंगों का यह त्योहार एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाता है। मुर्मू ने एक संदेश में भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली खुशियां और उत्साह लेकर आती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। यह हमें अपने आसपास प्यार और सकारात्मकता का विस्तार करना सिखाता है। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे।