पति को सांप ने काटा तो जान पर खेल गई पत्नी, फिल्मी स्टाइल में चूसकर निकाला और फिर…

पति को सांप ने काटा तो जान पर खेल गई पत्नी, फिल्मी स्टाइल में चूसकर निकाला और फिर…

फिरोजाबाद में एक पत्नी अपने पति के लिए जान पर खेल गई। पति को सांप ने काटा तो पत्नी खुद उसकी जान बचाने लगी। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना घाव से जहर निकालना शुरू कर दिया। जहर महिला के अंदर पहुंचा तो वो भी बेहोश हो गई।

फिल्मों में देखी स्टोरी की तर्ज पर थाना नारखी क्षेत्र ने मंगलवार को सांप के जहर को चूसकर पति को बचाने के प्रयास में पत्नी अचेत हो गई। दंपति को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की इस बहादुरी और फिल्मी स्टाइल की चारों ओर चर्चा होने लगी।

जानकारी के अनुसार गांव गौंछ का बाग में प्रदीप कुमार को जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। उसकी पत्नी सुमन ने सांप के जहर को निकालने के लिए घाव से जहर मुंह से चूसना शुरू कर दिया। जहर को चूसकर निकालने के प्रयास में महिला भी अचेत हो गई। उसके अचेत होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। परिजन आनन-फानन में पति और पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। महिला और उसके पति को देखने के लिए हॉस्पिटल पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी।

डॉक्टरों ने अस्पताल में पति और पत्नी का इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों का इलाज जारी है। दोनों की हालत में जल्द सुधार होने की संभावना है। उन्हें बेहोश हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। किस तरह का सांप था इसकी जानकारी निकाली जा रही है। वहीं, दंपति के इलाज के दौरान शरीर से जहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।


Related Articles