छत्तीसगढ़ में दिखने लगा गर्मी असर, रायपुर और बिलासपुर में 39 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें आज मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में दिखने लगा गर्मी असर, रायपुर और बिलासपुर में 39 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें आज मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में गर्मी असर दिखने लगी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दिन का तापमान 39.9 डिग्री के पार हो गया है। रायपुर और बिलासपुर में 39 डिग्री है। वहीं सरगुजा, जगदलपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3 दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। होली के बाद गर्मी और असर दिखने लगेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। रायपुर, दुर्ग संभाग के जिलों और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

रायपुर में 39 डिग्री पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को दिन का पारा 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा।

बिलासपुर में दिन का पारा 39 डिग्री पार

यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 37.4 डिग्री रहा जो औसत से 5 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 18.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।


Related Articles