CG Weather Update : होली से पहले ही चिलचिलाती गर्मी पड़ने लगी है। दिन का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में 2 डिग्री से 3 डिग्री तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। बता दें कि रविवार को रायपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में दिन का तापमान 1 से 4 डिग्री बढ़ गया। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा।
अब पड़ेगी भीषण गर्मी
ठंडी हवाओं के असर से चार-पांच दिन पहले तक रात में ठंड महसूस हो रही थी। खासतौर पर आउटर में अच्छी ठंड पड़ रही थी। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर पहुंच गया है। इससे रात में महसूस होने वाली हल्की ठंड भी लगभग गायब हो गई है।