महिला के पेट में हो रहा था दर्द, ढाई घंटे चले ऑपरेशन के बाद निकली चौंकाने वाली चीज, डॉक्टर भी हैरान

महिला के पेट में हो रहा था दर्द, ढाई घंटे चले ऑपरेशन के बाद निकली चौंकाने वाली चीज, डॉक्टर भी हैरान

सहारनपुर में एक महिला के कई महीनों से पेट में दर्द हो रहा था। महिला ने काफी इलाज करवाया लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद महिला जिलस अस्पताल पहुंची, यहां सारी जांच-पड़ताल के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। करीब ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल महिला के पेट से 12 किलो 100 ग्राम की रसौली निकाली गई। महिला का स्वस्थ्य पूरी तरह से ठीक है, चिकित्सकों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

दरअसल, खाताखेड़ी निवासी दिलशाद की 32 वर्षीय पत्नी तमन्ना को पिछले एक साल से पेट में दर्द की परेशानी थी। निजी अस्पतालों में जांच के लिए पहुंचे तो ज्यादा खर्च होने के कारण वहां उपचार नहीं कराया। इसके बाद महिला 20 फरवरी को जिला अस्पताल पहुंची जहां पर महिला की आवश्यक जांचों को कराया गया। जांच की रिपोर्ट आने के बाद महिला के पेट में भारी रसौली की पुष्टि हुई। रसौली को निकालने के लिए महिला को गुरुवार में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

आवश्यक उपचार देने के बाद महिला को शुक्रवार को ऑपरेशन पर ले जाया गया और करीब ढाई घंटे तक चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन कर 12 किलो 100 ग्राम की रसौली को निकालने में कामयाबी हासिल की। ऑपरेशन करने वाली टीम में वरिष्ठ सर्जन डॉ. शिवेंद्र सिंह, एनेस्थेटिक डॉ. अरुण कुमार, ओटी प्रभारी अनुज चौधरी, टैक्नीशियन अजय तिवारी शामिल थे।

जिला अस्पताल में ऐसा पहला केस

शुक्रवार को जिला अस्पताल में ऑपरेशन कर 12 किलो 100 ग्राम की रसौली निकाली गई। खास है कि इस तरह का जिला अस्पताल में पहला ऑपरेशन है। इससे पहले अस्पताल में चार किलोग्राम की रसौली निकाली गई थी। इस ऑपरेशन में चिकित्सकों की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी रसौली का ऑपरेशन किया है।

वरिष्ठ सर्जन डॉ. शिवेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के गर्भाश्य और आंतों में रसौली चिपकी हुई थी, करीब ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन में महिला के पेट से 12 किलो 100 ग्राम की रसौली निकाली गई, महिला की हालत में सुधार है।


Related Articles