नई दिल्ली: Next BJP National President, भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। कार्यकाल पूरा होने के बाद भी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अभी भी भाजपा की कमान संभाले हुए हैं। भाजपा के संगठन चुनावों में कई राज्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हैं। इस दौरान लगभग आधा दर्जन राज्यों में पार्टी को कुछ नेताओं को लेकर मुखर विरोध का सामना भी करना पड़ा रहा है। साथ ही सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को लेकर काफी पसीना बहाना पड़ रहा है।
भाजपा पार्टी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है, जबकि पचास फीसदी यानी आधे राज्यों के चुनाव हो जाएं। भाजपा के संगठन के 38 प्रदेश हैं और अभी लगभग 10 राज्यों के चुनाव ही हो पाए हैं।
इधर कर्नाटक में भाजपा को संगठन चुनावों में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र को बरकरार रखने के लिए राज्य के नेताओं के एक समूह के मुखर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तमिलनाडु, केरल व पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को अब एक साल ही शेष है। ऐसे में वहां बदलाव किया जाए या नहीं और किया जाए तो किसे नेतृत्व दिया जाए, इस पर पार्टी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पा रही है।