CG Breaking : छत्तीसगढ़ के इस सांसद के काफिले की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, घटना के बाद से लोगों में आक्रोश

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के इस सांसद के काफिले की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, घटना के बाद से लोगों में आक्रोश

कांकेर। अपने बयान से विवादों में रहने वाले कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास हुआ।

Read More : शिक्षक की क्रूरता: तीसरी कक्षा के छात्र को ”मुर्गा” बनाकर पीठ पर बैठ गया टीचर, मासूम का पैर हुआ फ्रैक्चर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अंतागढ़ अस्पताल लाया गया है। सांसद भोजराज नाग भी अस्पताल पहुंचे हैं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। इसमें एक की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं इलाज के दौरान एक घायल की और जान चली गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।


Related Articles