Delhi CM Oath Ceremony Live Updates: शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी। बीजेपी ने ऐलान कर दिया है। दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हुई है। चुनाव में 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में बीजेपी को 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटें मिली थीं।
कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी हो चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता सहित वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे।
कितनी दौलतमंद हैं रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनकी सालाना कमाई में उतार-चढ़ाव रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में 6.92 लाख रुपये, 2022-23 में 4.87 लाख रुपये और 2021-22 में 6.51 रुपये लाख की कमाई हुई। उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई काफी ज्यादा है। मनीष गुप्ता ने 2023-24 में 97.33 लाख रुपये कमाए।
भाजपा की इकलौती सीएम
रेखा गुप्ता दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री होंगी। मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद अब रेखा वर्मा दिल्ली की कमान संभालेंगी। खास बात यह है कि रेखा गुप्ता किसी भी बीजेपी शासित राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में हुआ था। वह वैश्य समुदाय (सामान्य जाति) से हैं।