Jagdalpur Nagar Nigam Chunav Result: अंबिकापुर, चिरमिरी के बाद अब जगदलपुर में कांग्रेस को झटका, इतने वोटों से हारे मलकीत सिंह गैंदू, संजय पांडेय को मिली जीत

Jagdalpur Nagar Nigam Chunav Result: अंबिकापुर, चिरमिरी के बाद अब जगदलपुर में कांग्रेस को झटका, इतने वोटों से हारे मलकीत सिंह गैंदू, संजय पांडेय को मिली जीत

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। यहां से मलकीत सिंह गैंदू चुनाव हार गए हैं। भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हरा दिया है।

बता दें कि अब तक चार नगर निगमों भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।
अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान जीत गए हैं। वहीं 6 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।

Read More : रायगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा, चाय बेचने वाले जीववर्धन ने दर्ज की बड़ी जीत

वहीं जिले के अन्य निकायों की बात करें तो कुरुद नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी ज्योति चंद्राकर ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ज्योति चंद्राकर ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं पार्षद चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कुरूद नगर पंचायत में कांग्रेस के 9 पार्षद जीतकर आए हैं, जबकि भाजपा के 6 पार्षद विजयी हुए हैं। भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। भाजपा की ज्योति जैन ने जीत दर्ज की है। मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू जीतीं है।

जानें अन्य जगहों का हाल
भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है।


Related Articles