Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान का असर, आने वाले दिनों में गर्मी का अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान का असर, आने वाले दिनों में गर्मी का अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश में ठंड कम हो गई है और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रीय चक्रवात बना हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।

बारिश की कोइ उम्मीद नहीं
मौसम विभाग ने बताया कि 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश या तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 फरवरी तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। 10 फरवरी को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बालोद जिले में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां के लोग फरवरी में ही गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। वहीं, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां ठंड अब भी बनी हुई है।

Read More : प्रयागराज पहुंचे सीएम साय, मंत्री, सांसद और विधायक, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें

आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के मध्य तक प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। रायपुर और दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।

बढ़ती गर्मी से बचाव

बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि सरगुजा संभाग में तापमान सबसे कम रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी से बचाव के उपाय करें और मौसम के बदलाव पर नजर बनाए रखें।


Related Articles