देश में पहली बार राष्ट्रपति भवन में होगी शादी, शिवपुरी की पूनम गुप्ता बनेंगीं दुल्हन

देश में पहली बार राष्ट्रपति भवन में होगी शादी, शिवपुरी की पूनम गुप्ता बनेंगीं दुल्हन

राष्ट्रपति भवन में आज 12 फरवरी को पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार की शादी की शहनाई बजने वाली है। मध्यप्रदेश की बेटी पूनम गुप्ता देश की पहली ऐसी शख्स हैं जिनका विवाह राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है। आज का दिन न केवल उनके लिए बल्कि मध्य प्रदेश के लिए भी बेहद ख़ास है। पूनम गुप्ता और अवनीश कुमार पहले ऐसे लोग हैं जिन्हें राष्ट्रपति भवन में शादी की अनुमति मिली है।

वेलेंटाइन वीक यानी 12 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पूनम गुप्ता जहां राष्ट्रपति भवन में पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) हैं वहीं उनके होने वाले पति अवनीश कुमार CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट हैं। राष्ट्रपति ने पूनम गुप्ता के कार्य से प्रभावित होकर उन्हें यह इजाजत दी है। दोनों को राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन काम्प्लेक्स में विवाह समारोह आयोजित करने की परमिशन दी गई है।

Read More : माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सीएम योगी वॉर रूम से कर रहे निगरानी

सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता, वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर कार्यरत हैं। उनके उत्कृष्ट आचरण और व्यवहार से प्रभावित होकर राष्ट्रपति मुर्मू ने पूनम की शादी के लिए राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर को विशेष रूप से उपलब्ध कराया है। यह निर्णय राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पूनम के प्रति उनकी सराहना और स्नेह को दर्शाता है।

शिवपुरी की हैं पूनम गुप्ता

शिवपुरी की निवासी पूनम गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के रूप में कार्यरत हैं। उनका विवाह जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से 12 फरवरी को होने जा रहा है। पूनम शिवपुरी के श्रीराम कॉलोनी में रहती हैं। पूनम नवोदय विद्यालय में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक रघुवीर गुप्ता की बेटी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूनम के आचरण से प्रभावित

पूनम गुप्ता के अच्छे आचरण और व्यवहार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अत्यधिक प्रभावित हैं। जब राष्ट्रपति को यह जानकारी मिली कि पूनम की शादी होने वाली है तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में विवाह समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया। इस शादी में केवल चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।

Read More : आज से शुरु होगा राजिम कुंभ कल्प मेला, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे पवित्र आयोजन का शुभारंभ

पूनम ने गणतंत्र दिवस परेड में महिला टुकड़ी का किया नेतृत्व

असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने 2023 के गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। पूनम ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से बीएड किया है। वे जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर की पूर्व छात्रा हैं। यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक प्राप्त करके उन्होंने सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल किया।


Related Articles