जगदलपुर: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी और युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके आशीष मिश्रा ने अपने 50 समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इन सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। गौरतलब है कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले आशीष मिश्रा, जब दीपक बैज सांसद थे, तब बस्तर विधानसभा में उनके सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे।
Read More : Delhi Election Result 2025 : AAP की हार पर आ गया अरविंद केजरीवाल का बयान, जानें बीजेपी की जीत पर क्या बोले
बताया जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में अवसर न मिलने के कारण वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसी असंतोष के चलते उन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कुछ लोगों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है।