Delhi Vidhan Sabha Election Result: दिल्ली में भाजपा की आंधी से बिखरा झाडू, लाज बचाने में कामयाब हुए ये 22 चेहरे, जानें कौन-कौन?

Delhi Vidhan Sabha Election Result: दिल्ली में भाजपा की आंधी से बिखरा झाडू, लाज बचाने में कामयाब हुए ये 22 चेहरे, जानें कौन-कौन?

नई दिल्लीः Delhi Vidhan Sabha Election Result दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद एक बार फिर भाजपा का कमल खिल गया है। भाजपा की बंपर जीत के बीच दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कुल 22 उम्मीदवार अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। कालकाजी सीट पर आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से था। ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जहां अपनी-अपनी सीटों से हार गए हैं, वहीं ‘आप’ सरकार के तीन मंत्रियों- गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत दर्ज की है।

Delhi Vidhan Sabha Election Result अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। नई दिल्ली सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रवेश वर्मा को जीत मिली है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी 70 सीटों में 64 का रिजल्ट आ चुका है, जिसमें 43 पर भाजपा और 21 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं शेष 6 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि 1 पर ‘आप’ भारी बढ़त बनाए हुए है।

दिल्ली चुनाव में जीतने वाले AAP के विधायक
विधानसभा सीट : उम्मीदवार : जीत का अंतर
1 किराड़ी : अनिल झा : 21871
2 सुल्तानपुर माजरा : मुकेश कुमार अहलावत : 17126
3 सदर बाजार : सोम दत्त : 6307
4 चांदनी चौक : पुनरदीप सिंह साहनी : 16572
5 मटिया महल : आले मोहम्मद इकबाल : 42724
6 बल्लीमारान : इमरान हुसैन : 29823
7 करोल बाग : विशेष रवि : 7430
8 पटेल नगर : प्रवेश रत्न : 4049
9 तिलक नगर : जरनैल सिंह : 11656
10 दिल्ली कैंट : वीरेंद्र सिंह कादियान : 2029
11 देवली : प्रेम चौहान : 36680
12 अंबेडकर नगर : डाॅ. अजय दत्त : 4230
13 कालकाजी : आतिशी : 3521
14 तुगलकाबाद : सहीराम पहलवान : 14711
15 बदरपुर : रामसिंह नेताजी : 25888
16 कोंडली : कुलदीप कुमार (मोनू) : 6293
17 सीमापुरी : वीर सिंह धींगान : 10368
18 सीलमपुर : चौधरी जुबैर अहमद : 42477
19 बाबरपुर : गोपाल राय : 18994
20 गोकलपुर : सुरेंद्र कुमार : 8207
21 बुराड़ी : संजीव झा : 18 राउंड की मतगणना पूरी, वोटों की गिनती जारी
22 ओखला : अमानतुल्लाह खान : 23639


Related Articles