Aaj Ka Rashifal 8 February 2025: आज जया एकादशी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 February 2025: आज जया एकादशी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि (Aaj Ka Mesh Rashifal)

व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है व व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि (Aaj Ka Vrishabha Rashifal)

धन हानि के संकेत हैं। निवेश करना वर्जित रहेगा इस समय। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Aaj Ka Mithun Rashifal)

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Aaj Ka Kark Rashifal)

निस्तेजता के शिकार होंगे। कमजोरी का अनुभव करेंगे। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Aaj Ka Singh Rashifal)

आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार अच्छा है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Aaj Ka Tula Rashifal)

भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Aaj Ka Makar Rashifal)

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Aaj Ka Meen Rashifal)

भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


Related Articles