CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत, दो ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में दी मौत की सजा

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत, दो ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में दी मौत की सजा

नई दिल्लीः CG Naxal News छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही गांव के 2 ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी है। रात में घर से दोनों को उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए थे, मारकर सुबह दोनों के शव को गांव के नजदीक फेंक दिया। इनपर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया और मौत की सजा दे दी। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

Read More : इस साल होली पर ब्लड रेड मून और पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य है या नहीं? जानिए

CG Naxal News जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बुड़गीचेरू गांव में वारदात की है। 3 फरवरी की देर रात करीब 10 से 12 की संख्या में हथियारों से लैस नक्सली गांव पहुंचे थे। इस गांव के रहने वाले युवक कारम राजू (32) और माड़वी मुन्ना (27) के घर पहुंच गए। इन दोनों ग्रामीणों को बंदूक के बल पर घर से उठाया फिर इन्हें गांव के पास के ही जंगल में लेकर गए।

Read More : राजधानी में एक महीने में हुई 101 दरिंदगी की घटनाएं, हर दिन तीन महिलाएं व किशोरी हुईं दुष्कर्म की शिकार

जंगल लेकर गए फिर काट दिया गया गला
जहां इनपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों के शव को गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम को गांव भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Related Articles