Aaj Ka Rashifal: 23 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व है। चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। वहीं, शाम 7 बजकर 59 मिनट तक वरियान योग और देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां, आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशि वालों को अपने कामकाज और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होने के संकेत हैं। जीवनसाथी को कोई उपहार देने की योजना बना सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखें। वैकुंठ चतुर्दशी पर विष्णु कृपा से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 7
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी और परिवार में चल रही अनबन दूर हो सकती है। नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आवेदन और इंटरव्यू देने का अच्छा अवसर है। नए लोगों से मित्रता होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता का सहयोग मिल सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 5
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। बच्चों को करियर के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। युवाओं को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में तरक्की के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों के लिए सराहना मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 5
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की माता-पिता से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। निजी शिक्षकों को नए संस्थान से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत जारी रखनी चाहिए।
शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 9
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के लिए किए गए प्रयासों का लाभ मिल सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि बेहतर होगी। संतान की सफलता से परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विष्णु कृपा से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 6
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। सामाजिक स्तर पर नए बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। इसमें दूसरे लोगों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से कार्यों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 5
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में बच्चों का सहयोग मिल सकता है। मनोरंजन और सिनेमा जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। कामकाज को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, जिनसे कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी। छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेंगे। परिस्थितियों को समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 1
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबार से जुड़ी योजनाएं अनजान लोगों के साथ साझा करने से बचें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं की व्यस्तता बढ़ सकती है। खरीदारी के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। साथ में घूमने या फिल्म देखने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ रंग: काला
लकी नंबर: 2
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। निर्धारित काम समय पर पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई नई योजना सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 9
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कम मेहनत में किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खिलाड़ियों को कोच से प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करेंगे। जीवनसाथी की किसी इच्छा को पूरा करने की योजना बना सकते हैं। आपका सकारात्मक और खुशनुमा व्यवहार परिवार में खुशियां बढ़ाएगा।
शुभ रंग: मैरून
लकी नंबर: 4
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि मिलेगी। सकारात्मक सोच के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में अपने काम पर विशेष ध्यान दें और अनावश्यक चर्चाओं से दूर रहें। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए नई योजना बनाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 8
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को वरिष्ठों से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। किसी जरूरी काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। परिवार में किसी सदस्य की तरक्की से उत्सव का माहौल बन सकता है। बच्चों को उपहार देकर खुश करेंगे। बुजुर्गों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 9

