Aaj Ka Rashifal: 15 नवंबर को किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का शुभ रंग और लकी नंबर

Aaj Ka Rashifal: 15 नवंबर को किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का शुभ रंग और लकी नंबर

Aaj Ka Rashifal: 15 नवंबर 2026। आज रविवार और कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज रात 2 बजकर 2 मिनट तक षष्ठी तिथि रहेगी। उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन भी है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आज मिथुन और तुला राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन।

मेष राशि: आज का दिन लाभदायक रह सकता है। कारोबार में निवेश के अवसर मिल सकते हैं, जिनका भविष्य में फायदा होने की उम्मीद है। ऑफिस में महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। शुभ रंग सिल्वर, लकी नंबर 5।

वृष राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। जमीन से जुड़े लेन-देन में पूरी जांच-पड़ताल करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ रंग हरा, लकी नंबर 9।

मिथुन राशि: आज आर्थिक रूप से फायदा मिल सकता है। कारोबार में लाभ के योग हैं और पहले दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। वकीलों को नए मामले मिल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। शुभ रंग पीला, लकी नंबर 2।

कर्क राशि: आज का दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जल्दबाजी में काम करने से बचें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। शुभ रंग लाल, लकी नंबर 3।

सिंह राशि: आज ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग नारंगी, लकी नंबर 5।

कन्या राशि: आज नए विचारों को अपनाने का दिन है। करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। शुभ रंग पीच, लकी नंबर 3।

तुला राशि: आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है। निवेश के लिए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। शुभ रंग ग्रे, लकी नंबर 6।

वृश्चिक राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को निवेशक मिलने या बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। महत्वपूर्ण फैसलों में जीवनसाथी की सलाह लें। शुभ रंग गुलाबी, लकी नंबर 8।

धनु राशि: आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि निवेश करने से फिलहाल बचें। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। शुभ रंग सुनहरा, लकी नंबर 7।

मकर राशि: आज विवाह के योग्य लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू जिम्मेदारियां साझा करेंगे। भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा रह सकता है। शुभ रंग नीला, लकी नंबर 2।

कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकाल लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। निवेश और घरेलू धार्मिक आयोजन के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। शुभ रंग बैंगनी, लकी नंबर 1।

मीन राशि: आज का दिन अच्छा रह सकता है। संचार और इंटरनेट से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। कारोबार में जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें और कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें। शुभ रंग भूरा, लकी नंबर 4।


Related Articles