Chhattisgarh Assembly Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान वित्तीय कार्यों के साथ विभिन्न शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।
विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक विषयों पर सदन में कार्यवाही होगी।

