Raipur Latest News: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, लापता युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Raipur Latest News: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, लापता युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सेक्टर-13 में मिले शव की पहचान निरंजन पाल के रूप में हुई है। युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है।

बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने उसी दिन तेलीबांधा थाने में निरंजन पाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कमल विहार में उसका शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों और हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।


Related Articles