Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है। स्पेशल ऑपरेशन, इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में IPS रोबिन्सन गुरिया समेत पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, एसआई और विभिन्न पदों पर तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों में पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, डीएसपी आशीष कुमार नेताम और सब इंस्पेक्टर महेंद्र पोटई शामिल हैं।
इसके अलावा हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल, हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो, कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम, कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा, बीएफ सीटी राजेश सलाम, बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग, बीएफ सीटी चमन लाल, सीटी लक्ष्मण राम कोर्रम और सीटी सोमारू राम वड्डे को भी पदक से सम्मानित किया गया है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पुलिस, जांच और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी और सीबीआईसी सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का भी चयन किया गया है।

