DA Hike Latest News: DA 60% से बढ़कर 63% हुआ, सरकार पर हर साल पड़ेगा 10,016 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त भार

DA Hike Latest News: DA 60% से बढ़कर 63% हुआ, सरकार पर हर साल पड़ेगा 10,016 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त भार

DA Hike Latest News: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं, पेंशनर्स को भी 63 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर की गई है। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से करीब 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.71 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होने के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से बढ़ी हुई दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई से नई दर लागू होने तक की अवधि का अंतर एरियर के रूप में मिलने का लाभ भी मिलेगा।

सरकार के अनुसार, DA और DR में 3 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 10,016.10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत पर होने वाला अतिरिक्त खर्च शामिल है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 से प्रभावी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इसके बाद DA और DR की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई थी। अब 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि के बाद यह दर 63 प्रतिशत पहुंच गई है।

सरकार महंगाई के बढ़ते असर से कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने के लिए DA और DR में समय-समय पर संशोधन करती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है, जबकि पेंशनर्स को महंगाई राहत मिलती है।


Related Articles