Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्री परिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में शुरू हो गई है। बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27 के उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा 1 नवंबर से होने वाले राज्योत्सव और कर्मचारी संगठनों की मांगों सहित कई मुद्दों पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

