Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़: दीपावली त्योहार से पहले बिजली विभाग ने मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को शहर के 28 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र मंगलूडीपा से जुड़े फीडरों में बिजली बंद रखी जाएगी।
11 केवी साईं हेरिटेज फीडर के तहत जगतपुर आंगनबाड़ी क्षेत्र, ढिमरापुर चौक से जिंदल रोड, ढिमरापुर चौक, उर्वशी पेट्रोल पंप क्षेत्र, ढिमरापुर बायपास रोड, गार्गी डीजल गली, फ्रेंड्स कॉलोनी और कृष्ण विहार कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
दीनदयाल कॉलोनी फीडर पर भी रहेगी कटौती
11 केवी दीनदयाल कॉलोनी फीडर के अंतर्गत नया जगतपुर, बेकर्स मैजिक, दीनदयाल कॉलोनी, उर्दना तिराहा, मैडम पेट्रोल पंप, तिरुपति पेट्रोल पंप, फॉरेस्ट बैरियर, आदित्य मोटर, साईं धाम कॉलोनी, उर्दना पुरानी बस्ती, उर्दना पुलिस लाइन, उर्दना बटालियन, वेलकम ढाबा और सूरज रोलिंग मिल क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
पार्क एवेन्यू फीडर से जुड़े क्षेत्र भी प्रभावित
11 केवी पार्क एवेन्यू फीडर से जुड़े ईसानगर, सीएमओ चौक, विष्णु भोग फ्लोर मिल, गोविंद कॉपी कारखाना क्षेत्र, पार्क एवेन्यू कॉलोनी और महिंद्रा शोरूम समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
होटल श्रेष्ठा की लाइन भी रहेगी प्रभावित
इसके अलावा 33 केवी सर्किट हाउस से संबंधित होटल श्रेष्ठा की लाइन भी मेंटेनेंस कार्य के चलते प्रभावित होगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है बिजली बंद रखने का समय
बिजली विभाग ने मेंटेनेंस के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर बिजली बंद रखने के निर्धारित समय में बदलाव किया जा सकता है।

