Surajpur Latest News: सूरजपुर में देर रात सड़क हादसा, मृतक की पहचान नहीं; पुलिस ने पिकअप जब्त कर शुरू की जांच

Surajpur Latest News: सूरजपुर में देर रात सड़क हादसा, मृतक की पहचान नहीं; पुलिस ने पिकअप जब्त कर शुरू की जांच

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करसी गांव के पास तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान करसी गांव के पास उसकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से डायल 112 को सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना में जान गंवाने वाले युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पिकअप चालक की स्थिति और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।


Related Articles