Manendragarh Latest News: केल्हारी में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक की मौत और 15 से ज्यादा घायल

Manendragarh Latest News: केल्हारी में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक की मौत और 15 से ज्यादा घायल

Chhattisgarh Manendragarh News: मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत होने की खबर है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी दौरान सेमरमथानी मोड़ के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।


Related Articles