Chhattisgarh Latest News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, आज स्मारक सिक्के का करेंगी विमोचन

Chhattisgarh Latest News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, आज स्मारक सिक्के का करेंगी विमोचन

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल और सांसद विजय बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे पूज्य माता साहिब हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति जगदलपुर जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे मांझी-चालकी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का प्रदेश में स्वागत और अभिनंदन है। अपने प्रवास के दौरान वे स्मारक सिक्के का विमोचन करेंगी और बस्तर में आमसभा को संबोधित करेंगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया था। उनके अनुसार, मुरिया दरबार में शामिल होने का निर्णय इसी दौरान लिया गया था। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी राष्ट्रपति के आगमन पर प्रसन्नता जताई और इसे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।


Related Articles