Bilaspur News: साथ रहते थे चाचा-भतीजे, विवाद के बाद अमित की हत्या; आरोपी कुंदन केंवट ने किया आत्मसमर्पण

Bilaspur News: साथ रहते थे चाचा-भतीजे, विवाद के बाद अमित की हत्या; आरोपी कुंदन केंवट ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चाचा द्वारा अपने ही भतीजे की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लिंगियाडीह में हुई इस घटना में अमित केंवट की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चाचा कुंदन केंवट ने सरकंडा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अमित केंवट अपने चाचा कुंदन केंवट के साथ लिंगियाडीह में रहता था। सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान कुंदन ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी कुंदन केंवट सरकंडा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।


Related Articles