Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में युवतियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रामनगर-गुढ़ियारी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां आपस में मारपीट करती और एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आ रही हैं। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा दिखाई देती है, जिनमें से कुछ लोग युवतियों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान आसपास कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो को देखकर गणेश विसर्जन या किसी जुलूस के दौरान का होने की आशंका जताई जा रही है।
रामनगर चौकी पुलिस के अनुसार, युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना या वीडियो को लेकर अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

