CG Raipur News: रायपुर: राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में शनिवार को निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पंडाल से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गोलबाजार थाना क्षेत्र का मामला
यह घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। माताजी का पंडाल निर्माणाधीन होने के दौरान आग लगने से आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, समय रहते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की वजह से पंडाल को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

