Surajpur News : भाजयुमो से भाजपा जिला उपाध्यक्ष तक पहुंचे अभय तिवारी, अब जिला स्तरीय बैठकों में निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका

Surajpur News : भाजयुमो से भाजपा जिला उपाध्यक्ष तक पहुंचे अभय तिवारी, अब जिला स्तरीय बैठकों में निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। छात्र राजनीति से संगठनात्मक सफर की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता अभय कुमार तिवारी को जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी मिली है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने उन्हें जिला विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक की ओर से सूरजपुर कलेक्टर को पत्र जारी कर अभय तिवारी को उनकी अनुपस्थिति में जिले की विभिन्न विभागीय समीक्षा बैठकों और अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में प्रतिनिधि के रूप में अधिकृत किया गया है।

विधायक की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में संबंधित विभागों को अभय तिवारी की नियुक्ति की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का उल्लेख किया गया है। अब विधायक की अनुपस्थिति में वे जिला स्तरीय बैठकों में उनके प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे और क्षेत्र से जुड़े विषयों को संबंधित विभागीय मंच पर रखेंगे।

अभय कुमार तिवारी का संगठनात्मक सफर वर्ष 2009 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। वर्ष 2009 से 2020 तक ABVP में सक्रिय रहते हुए उन्होंने नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक और विभाग संयोजक सहित विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। इसके बाद वर्ष 2020 में उन्होंने भाजपा के युवा संगठन भाजयुमो में प्रवेश किया।

वर्ष 2020 से 2025 तक अभय तिवारी ने भाजयुमो जिला मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2025 में भाजपा जिलाध्यक्ष देव गुप्ता की टीम में उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। संगठन के विभिन्न स्तरों पर लंबे समय तक सक्रिय रहने के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाई।

अभय तिवारी वर्ष 2018 से वर्तमान तक प्रतापपुर मंडल में भाजयुमो मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लिया था।

अब जिला विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनकी भूमिका और बढ़ गई है। विधायक की अनुपस्थिति में वे विभागीय समीक्षा बैठकों और अन्य महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकों में शामिल होकर क्षेत्रीय हितों तथा विकास से जुड़े विषयों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

नियुक्ति के बाद भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। अभय तिवारी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


Related Articles